उरई, अगस्त 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता मोहल्ला इंदिरा नगर में शुक्रवार को 20 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक डिप्रेशन का शिकार था।मोहल्ला इंदिरा नगर में निवासी निशांत 20 वर्ष के पिता शारदा प्रसाद गुजरात में रहकर काम करते हैं। घर पर मां विनीता, बड़े भाई निखिल और बहन साक्षी रहते हैं। दोनों भाई वाहन चालक थे। निशांत भी चार पहिया वाहन चलाता था। भाई निखिल ने बताया कि करीब एक माह से निशांत गुमसुम रहने लगा था। पूछने पर वह कहता था कि परेशान हूं, बाद में बात करूंगा। शुक्रवार को मां बकरी चराने गई थीं और बहन साक्षी कोचिंग। घर में अकेला पाकर निशांत ने कमरे में आत्मघाती कदम उठा लिया। कोचिंग से लौटने पर बहन ने शव देखकर शोर मचाया। सू...