उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता अखिल भारतीय व्यापार महिला मंडल ने डांडिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। आयोजन में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराई। समारोह में खास बात यह रही कि अंजली गुप्ता को डांडिया क्वीन और सपना गुप्ता को क्वीन के रुप में चुना गया।महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री प्रज्ञा राजपूत और आकांक्षा अनुरागी ने आयोजन में शामिल हुई महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। पंक्चुअलिटी पुरस्कार सपना गुप्ता को दिया गया। लकी ड्रॉ में अचल श्रीवास्तव, शालिनी द्विवेदी और सारिका अग्रवाल विजेता रहीं। नगर अध्यक्ष विधि अग्रवाल ने विजेताओं को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में ऊषा गुप्ता, अनीता महेश्वरी, डॉ. रंजना दुबे,रागिनी गुप्ता,प्रीति यादव,बबीता गुप्ता आदि रही। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डांडिया ...