Orai News: डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे व कार बरामद
उरई, अगस्त 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली उरई पुलिस ने रविवार तड़के डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। गिरफ्तारी राठ रोड पर शताब्दी स्कूल के पास बनी पुलिया के पास सड़क किनारे की गई।पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बदमाशों को पकड़ा। टीम में उनि रमाशंकर तिवारी, उनि संदीप कुमार, उनि धर्मेन्द्र कुमार व पुलिसकर्मी शामिल थे। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहिद खान, फिरोज, नीतेन्द्र उर्फ नीतू सिंह, इम्तियाज मंसूरी और राजू ठाकुर के रूप में हुई। सभी थाना राठ, जनपद हमीरपुर के निवासी हैं। इनके पास से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस, डकैती में प्रयुक्त हथौड़ी, प्लास, पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.