उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: आटा, संवाददाता। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर बीएमटी कॉलेज के सामने उरई की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके बुजुर्ग माता-पिता घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। हमीरपुर जिले के चंडौत गांव निवासी फरमान 35 वर्ष अपने पिता इलियास 80 वर्ष और मां मुस्तरी बेगम 75 वर्ष को बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज उरई जा रहे थे। बताया गया कि उनकी मां की खांसी और बुखार का इलाज कराने के लिए वह मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। आटा में बीएमटी कॉलेज के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों घायल ह...