Orai News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
उरई, सितम्बर 29 -- Orai News: एट। एट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मकसूद खान पुत्र स्वर्गीय अहमद खान निवासी उनाव बालाजी थाना उनाव बालाजी जिला दतिया के रूप में हुई है। बताया गया कि मकसूद खान अपनी पत्नी जाहिदा के साथ कोंच जाने के लिए एट रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया है। मृतक के चार लड़के हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.