Orai News: ट्रेनों में यात्रियों से उगाही करने वाले किन्नरों पर कार्रवाई
उरई, अगस्त 17 -- Orai News: उरई, संवाददाता। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों से अवैध उगाही करने वाले किन्नरों पर आरपीएफ ने नकेल कसी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी के निर्देश पर उरई टीम ने ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आधा दर्जन किन्नरों को पकड़ कर कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर की मानें तो पिछले 15 दिनों के भीतर 15 किन्नरों को पकड़ा जा चुका है।टीमें अपने स्तर से काम कर रही हैं। ट्रेनों में दौड़ रहे किन्नरों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे पुलिस के साथ अब आरपीएफ ने भी सख्ती बरती है। सोमवार को उरई टीम ने विभिन्न ट्रेनों में धरपकड़ अभियान चलाया तो हड़कंप मच गया। चेकिंग टीम ने गाड़ी संख्या 11124 बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में यात्रियों से न्यूसेंस करने पर 6 किन्नरों को पकड़ कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। कई किन्नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.