उरई, अगस्त 20 -- Orai News: आटा। संवाददाता पिपरायां गांव में पांच दिन से ठप पड़ी पेयजलापूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। जलसंस्थान के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण गांव में पानी की सप्लाई बंद थी। गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद ट्यूबवेल चालू कर दिया गया और घरों में पानी पहुंचने लगा। पानी की सप्लाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।पांच दिनों तक पेयजल संकट झेल रहे करीब पांच हजार ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। कई परिवारों को गांव से दूर हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा था। महिलाओं और बच्चों को भी पानी जुटाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ट्यूबवेल चालू होने के बाद अब ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिल गई है।ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद जलापूर्ति शुरू होने पर राहत जता...