उरई, अगस्त 7 -- Orai News: कोंच। संवाददाता ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद नगर के आराजी लाइन मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से मोहल्ले के वाशिंदे परेशानी से जूझ रहे है। इलाकाई लोगों ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा, सूचना देने के बाद भी समस्या दूर नहीं कराई गई है।नगर के आराजी लाइन मोहल्ले में बिजली ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर आए, लेकिन केवल निरीक्षण कर वापस लौट गए। इसके बाद शिकायत करने के बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई। मोहल्ले में लगातार अंधेरा रहने से बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि रात के समय इलाके में जहरीले कीडे़ मकोड़ों के निकलने का खतरा बना रहता है, जिससे भय का माह...