उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर व्यापारी नेता हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू का संगठन के लोगों ने मंगलवार को स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी मिली हैं, उसका निर्वाहन बखूबी किया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण तिवारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री विजय बाजपेई ने कहा कि शहर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना के लिए सरकार तक आवाज को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर जल्द ही पहल की जाएगी। प्रदेश मंत्री हरिकिशोर गुप्ता ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका वह तन-मन और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। बाद में जिल...