उरई, जुलाई 18 -- Orai News: उरई। संवाददाता मोहल्ला शिवपुरी में शुक्रवार की आधी रात के बाद ट्रक ने हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। इससे तीन पोल धराशाई होकर गिर गए। और रात भर पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहा। रात से बिजली आपूर्ति ठप होने से मोहल्ला शिवपुरी समेत आसपास के इलाकों में 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई। शनिवार की सुबह पेयजल के लिए तरसे मोहल्ले के लोगों में बिजली पानी के बिना हाहाकार मचा रहा। 18 घंटे से बत्ती गुल होने पर उमस भरी गर्मी में कूलर पंखे बंद होने से लोग पसीने से लथपथ बिलबिलाते नजर आए।शुक्रवार की रात 12 बजे दलगंजन चौराहे के पास मोहल्ला शिवपुरी में ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे तीन बिजली के पोल जड़ से उखड़ कर टूट गए। बिजली पोल टूटने और लाइन गिरने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे पूरा मोहल्ला रात भर...