उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नेशनल हाईवे के जोल्हूपुर मोड़ पर ट्रक और डंपर चालकों के बीच विवाद के दौरान एक चालक पर लोहे के पट्टे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। हाईवे पर ट्रक चालक ने डंपर चालक के सिर पर वार किया, फिर हाथ कुचल दिया। घायल चालक को कानपुर रेफर किया गया है। पीड़ित ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।जिला कानपुर देहात के पुखरायां निवासी जय चंद सिंह चौहान ने कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती 22 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनका डंपर चालक शिवम निवासी मोहल्ला मन्ना नगर थाना बिधूना जिला औरैया डंपर लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश में चालक की पिटाई इसी दौरान कालपी क्षेत्र में जोल्हूपुर के पास ट्रक के अज्ञात चालक से विवाद हो गया।...