उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: -छह माह पहले हुआ था संचालन, बस न चलने से आने जाने में लोगों को हो रही असुविधा -लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों पर लगाया लापरवाही का आरोप, संचालन करने की मांग उठी कोटरा। संवाददाता रोडवेज विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा नगर व आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से झांसी डिपो क़ी दो बसें बंद पड़ी हैं। संचालन न होने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। नगर के लोगों की मानें तो कई बार विभाग के अधिकारियों से कहा गया पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी का भाव बना हुआ है। जबकि उरई डिपो की बसें बराबर चल रही है।

बसों का संचालन छह माह पहले कोटरा से झांसी और झांसी से बाया कोटरा उरई तक आने जाने वाले यात्रियों के लिए झांसी डिपो द्वारा बसें संचालित की गई थी। ...