उरई, जुलाई 16 -- Orai News: एट। संवाददाता झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली और पिरौना के बीच हाईवे किनारे पड़ा था और युवक की मौत सड़क हादसे में मौत होना मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है।गुरुवार सुबह एट टोल हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत एट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। चौकी प्रभारी पिरौना बृजेश कुमार यादव ने बताया कि अज्ञ...