उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: एट। संवाददाता झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई कला के पास गुरुवार रात को एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखकर वहां से गुजर रहे किसानों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पिरौना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 65 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान संबंधी कागजात नहीं मिलने के कारण शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है। पुलिस को आशंका है कि ट्रेन में सफर के दौरान गिरने से वृद्ध की मौत हुई है। उसके दूसरे जनपद का निवासी होने की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास म...