उरई, जुलाई 28 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा नगर के जेडीसी बैंक के पास पेयजल पाइप लाइन में लीकेज ने पूरी सड़क को हादसों का अड्डा बना दिया है। लगातार रिसाव से सड़क किनारे गहरा गड्ढा बन गया है जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया। जहां कार्य रोका गया वहीं से लीकेज शुरू हो गया। नतीजतन प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। दिन-रात गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई दिखती नहीं। ऐसे में दोपहिया चालक, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। लीकेज का पानी पास के निजी प्लॉट में भी भर रहा है, जिससे संपत्ति को नुकसान हो रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों...