Orai News: जीआईसी में पुस्तक मेला आज, 9 से 12वीं की पाठ्यपुस्तकें मिलेगी सस्ती दरों पर
उरई, जुलाई 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज व जिलाधिकारी निर्देश पर राजकीय इण्टर कॉलेज उरई में 21 जुलाई को पुस्तक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि पुस्तक मेला में वर्तमान सत्र 2026-27 के कक्षा 9 से 12 की पाठ्यपुस्तकों को उचित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। शहर की सभी पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश देते हुए डीआईओएस ने कहा कि जीआईसी प्रांगण में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें पुस्तक विक्रेता वर्तमान सत्र की कक्षा 9 से 12 तक की अधिकृत पाठ्यपुस्तकें शिक्षकों,छात्रों, अभिभावकों को निर्धारित न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.