उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जिले भर में खोदी गई सड़कों को ठीक कराए जाने का अल्टीमेटम कार्यदायी संस्था के अफसरों को दिया गया है। एडीएम नामिम गंगे शिवानी सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। साथ ही काम की रिपोर्ट भी मांगी है। इसके बाद एक एक काम की समीक्षा होगी। उदासीनता सामने आने पर संबंधित पर कार्रवाई को लिखा जाएगा।शहर हो या फिर गांव क्षेत्र, पाइप लाइन बिछाने के लिए गली मोहल्लों की सड़कों को बर्बाद कर दिया गया है। तमाम जगह ऐसी हैं, जहां पर काम पूरा होने के बाद भी सड़कें ठीक नहीं की गई है। इससे आम जनता के साथ इलाकाई लोगों को परेशानी हो रही है। बुजुर्ग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। लगातार आ रही शिकायतों को लेकर अपर जिलाधिकारी नामिम गंगे शिवानी सिंह ने एक्शन लिया है। उन्हों...