उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई। जिले में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिंचाई विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। विभाग दोनों डिवीजनों में मिलाकर जिले की 1800 किलोमीटर लंबी नहरों और माइनरों की सिल्ट सफाई कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 15 दिसंबर तक सफाई का काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में करीब अस्सी फीसदी सिंचाई का कार्य अभी भी नहरों के माध्यम से होता है। ऐसे में कई क्षेत्रों में नहरों में जमा सिल्ट के कारण पानी टेल तक पहुँचने में परेशानी होती है। ऐसे में अब जल्दी ही नहरों की सफाई कराई जाएगी। लंबे समय से नहरों की सफाई न होने से तल में सिल्ट जमा हो गई है, जिसके चलते टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की शिकायत के बाद शासन के निर्देश पर इस बार सिल्ट सफाई का निर्णय लिया गया ह...