उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई। कई वर्षों से जिले में उपकृषि निदेशक के पद पर तैनात रहे सुशील कुमार उत्तम बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। जमुना पैलेस में आयोजित समारा में तमाम अधिकारी, कर्मचारियों व किसान संगठन के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीडीओ केके सिंह ने कहा कि डीडी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है और कृषि विभाग की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से पात्र किसानों तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। डीडी ने कहा कि इस जिले में उनको हमेशा स्नेह और सम्मान मिला है इसको वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इस मौके पर पीडी अखिलेश तिवारी, कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी पुष्पकर दीक्षित, रमनचंद्र रावत, भाकियू नेता दिनेश प्रताप सिंह गौर, बृजेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी ...