उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सेवा बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दर्जनों मरीज अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन के लिए भटकते रहे और निराश होकर लौट गए।

सीटी स्कैन सेवा का कारण बीते दो दिन पहले गुरुवार को सीटी स्कैन चैंबर में लगे यूपीएस में अचानक ब्लास्ट हो गया था। ब्लास्ट के बाद से पूरी सीटी स्कैन सेवा धड़ाम हो गई है। तकनीकी खराबी के कारण मशीन शुरू नहीं हो पा रही है। सीटी स्कैन न होने से दुर्घटना, सिर में चोट, स्ट्रोक और पेट दर्द के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। डॉक्टर द्वारा सीटी स्कैन लिखने के बाद मरीज सीटी स्कैन चेंबर में पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां मशीन खराब देख उन्हें बाहर प्राइवेट सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है। प्राइवेट में 2500 से 4000 रु...