उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला क्षय नियंत्रण केंद्र, जिला अस्पताल उरई में गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण आहार किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर उन्हें लगातार इलाज के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने कुल 5 क्षय रोगियों को पोषण आहार किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों को समय पर दवा खाने, पौष्टिक भोजन लेने और अपना इलाज पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा क्षय रोगियों के लिए संचालित लाभकारी योजनाओं, निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता आदि की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष चिक...