Orai News: जिला अस्पताल में मारपीट करने वाले तीन सुरक्षा गार्ड हटे, दो नए तैनात
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान मारपीट करने वाले तीन सुरक्षा गार्डों को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दो नए गार्डों की तैनाती की गई है।बीती 26 अगस्त को नाइट ड्यूटी में संविदा पर तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ यादव और विनय प्रताप में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर प्रद्युम्न यादव और आर्यन सलोनिया भी मौके पर आ गए और चारों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक गार्ड घायल भी हुआ था।पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. जगजीवन राम ने चारों से स्पष्टीकरण मांगा था और जवाब न मिलने पर जिला अस्पताल में उनका ड्यूटी से हटाने के लिए उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम झांसी को संस्तुति भेजी थी। निगम के आदेश पर मंगलवार को सौरभ यादव, आर्यन सलोनिया और प्रद्युम्न यादव को जिला अस्पताल की ड्यूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.