उरई, जुलाई 15 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में अलग से वॉइस रिकॉर्डर के साथ हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। पिछली बार यहां नवजात का शव मिलने पर इमरजेंसी के कैमरे खराब मिलने से घटना को अंजाम देने वाले की अभी तक पहचान नहीं होने से यह गुत्थी अभी भी अनसुलझी रह गई है। इमरजेंसी के सभी मुख्य जगहों पर लगाए गए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे अस्पताल प्रशासन इसकी निगरानी करेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ जगजीवन राम ने बताया कि इमरजेंसी के साथ सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्डर के साथ लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...