उरई, अगस्त 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन-बंगरा मार्ग पर मंगलवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे बने गोल चक्कर पर बालू लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जालौन की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर बालू लादकर बंगरा जा रहा था। छिरिया सलेमपुर के पास एक्सप्रेसवे के निकट गोल चक्कर पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क पर पलट गया। हादसे में इटावा निवासी चालक अवनीश 31 वर्ष और औरैया निवासी खलासी सचिन 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर पलटने से उसमें लदी बालू सड़क पर फैल गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प...