उरई, अगस्त 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने कुल 13 पुलिसकर्मियों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।आदेश के अनुसार निरीक्षक रजत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, लालबाबू मिश्रा को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना जालौन और चन्द्रदेव यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक शशिभूषण मिश्रा को पुलिस लाइन से गोपनीय सहायक अपर पुलिस अधीक्षक और वीनेश प्रजापति को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कदौरा भेजा गया है। मुख्य आरक्षी अवनीत कुमार को थाना रामपुरा से हेड मुहर्रिर मालखाना कोतवाली उरई, दुष्यन्त कुमार को पेशी अपर पुलिस अधीक्षक से पेशी क...