उरई, अगस्त 25 -- Orai News: जालौन। संवाददाता स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राजपूत ने मरीजों और तीमारदारों को बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया प्रभारी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राजपूत ने मरीजों और उनके तीमारदारों को बताया कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, बदन दर्द, सांस लेने में परेशानी और आंखों का लाल होना शामिल हो सकता है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, स्कूलों के लिए क्या निर्देश? उन्होंने कहा कि इस तरह...