उरई, जुलाई 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम पथरेटा में जहरीले सर्प के डसने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कराई तथा मृतक के आश्रितों को शासन की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।ग्राम पथरेटा निवासी दीनदयाल का 16 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र रात अपने घर में था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया था। परिजन पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: किशोरी की सर्प दंश से मौत घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार चंद्र मोहन...