उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा में सोमवार दोपहर को जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली में बड़ा हादसा हो गया। गांव के बाहर सड़क के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से ट्राली पर खड़ा 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ट्राली में 25 से 30 लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लटकते तारों को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा में निवासी राम सिंह के घर पर जवारे बोए गए थे, जिन्हें चढ़ाने के लिए वह ट्रैक्टर-ट्राली पर जवारे और रिश्तेदारों को बैठाकर बैरागढ़ स्थित शारदा माता मंदिर ले जा रहा था। ट्राली में 25 से 30 लोग सवार थे। गांव का ही युवक विशाल अहिरवार 23 वर्ष ट्राली में खड़ा था। जैसे ही ट्रैक्टर गांव पनयारा से ब...