Orai News: जल्द खत्म होगी कालपी हाईवे पर जाम की समस्या, यमुना पुल की मरम्मत अंतिम चरण में
उरई, जुलाई 17 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी नगर को जाम से राहत मिलने वाली है। यमुना पर बने पुराने हाईवे पुल की मरम्मत का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पुल पूरी तरह तैयार हो जाएगा और वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।ओवरलोडिंग के चलते करीब दो माह पहले पुल की वियरिंग में खराबी आने से उसे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। एनएचएआई ने जांच में पाया कि वियरिंग के साथ-साथ पुल की रेलिंग और जोड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे पुल को और नुकसान होने का खतरा था। इसी कारण सुरक्षा को देखते हुए आवागमन पर रोक लगाई गई थी। पुल बंद होने से कालपी नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। शहर के अंदर और हाईवे पर आए दिन लंबा जाम लग रहा था। समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.