उरई, जुलाई 30 -- Orai News: जालौन।संवाददाता सावन माह के पावन अवसर पर जय बाबा वैद्यनाथ अमरदानी ग्रुप के तत्वावधान में नगर में कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान भोलेनाथ के जयघोष, डमरू की धुन और 'हर-हर महादेव' व 'बोल बम' के जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा।कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नगर के बड़ी माता मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ किया गया। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व भगवान शिव का पूजन-अर्चन, रुद्राभिषेक एवं आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालु कंधों पर कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा बड़ी माता मंदिर से छोटी माता मंदिर, सब्जी मंडी, तहसील रोड, कांजी हाउस, देवनगर चौराहा होते हुए पेट्रोल टैंक स्थित हनुमानजी मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ियों के जत्थे बढ़ने लगे पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शि...