उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 6 में 85 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों में सड़क निर्माण को लेकर खुशी देखने को मिली। अफसरों ने बताया, 11 लाख से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में जयहिंद के मकान से सुलभ शौचालय तक लगभग 85 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। भूमि पूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ सभासद प्रतिनिधि परशुराम वर्मा, विक्रम ठाकुर और अशोक गुर्जर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: 21.96 लाख से होगा जल निकासी की व्यवस्था पालिक...