उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में रामायण ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर वाल्मीकि मंदिर पर पूजा अर्चना कर झांकी सजाई गई।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मीकिजी की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिरंगी झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने महर्षि वाल्मीकि का वेष धारण कर उनके कृत्यों को याद किया। समाजसेवी दीपक मित्तल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अपनी अखंड कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूजे जाते हैं। उनके द्वारा रचित ग्रंथ लोगों को आज भी सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: वाल्मीकि जयंती पर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प यदि हम अपने जीवन को बदलने की ठ...