उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: चकेरी। सुजातगंज नई बस्ती निवासी शहाना बेगम ने अपने सौतेले देवर अरबाज आलम पर फर्जी मार्कशीट और टीसी के जरिए जन्मतिथि बदलकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, अरबाज की वास्तविक जन्मतिथि 22 जून 2007 है, जबकि दस्तावेजों में 22 जून 2002 दर्ज कराकर उसने खुद को बालिग दर्शाया और करीब एक साल दुबई में नौकरी की। पीड़िता ने वर्ष 2023 में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रेलबाजार थाने में फर्जीवाड़ा और पासपोर्ट अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...