उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शनिवार को विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बैठक की। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में होगी पेट परीक्षापरीक्षा केंद्रों और व्यवस्थाओं की तैयारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 29,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पेपर 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली...