उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी समीर की पहल पर शासन ने आईपीएल कंपनी की 4077 मीट्रिक टन डीएपी की रैक उपलब्ध कराई है। इसमें से 1523 मीट्रिक टन डीएपी साधन सहकारी समितियों को आपूर्ति के लिए 17 अक्टूबर को उपलब्ध कराई गई। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि रैक प्वाइंट से सीधे समितियों तक खाद पहुंचाई जाए, जिससे किसानों को आसानी से खाद मिल सके।समितियों पर भेजी जा रही खाद को लेकर डीएम समीर ने निर्देश जारी किए हैं कि खाद की बिक्री प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन से निर्धारित दर पर ही की जाए। डीएपी की 50 किलोग्राम बोरी 1350 रुपये तथा यूरिया बोरी 266.50 रुपये में उपलब्ध होगी। खाद खरीदने के लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी और फार्मर आईडी की आवश्यकता होगी। कृषि वै...