उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 53 चिकित्सकों और 152 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की। यहां कुल 1551 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें 779 पुरुष, 618 महिलाएं और 154 बच्चे शामिल रहे।सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद के निर्देशन में रविवार को जनपद के 34 ग्रामीण और 7 शहरी समेत कुल 41 और प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला लगाया गया। इस दौरान 30 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 107 मरीजों की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच, 16 की हेपेटाइटिस जांच और 25 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। 46 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया और एक मरीज को उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा उच्च केंद्र पर रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में 109 बुखार, 200 लीवर संबंधी, 118 श्वसन संबंधी, 80 डायबि...