Orai News: छिरिया चौकी के किचन में निकला अजगर, घबराए चौकी के पुलिसकर्मी
उरई, सितम्बर 29 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। जालौन कोतवाली क्षेत्र की छिरिया चौकी में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया कि जब चौकी के किचन में अचानक एक अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह घबरा गए और उन्होंने हमराह पुलिसकर्मियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही हमराही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कवायद शुरू की। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते अजगर सुरक्षित स्थान की तलाश में चौकी परिसर के किचन तक पहुंच गया। अजगर के दिखाई देने के बाद कुछ देर तक चौकी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर कौतूहल का माहौल बन गया। इस दौरान चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह के साथ हमराही सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र कुमार और सौरभ मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.