उरई, अगस्त 6 -- Orai News: आटा। संवाददाता नसीरपुर से अटरिया गांव को जोड़ने वाली करीब ढाई किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क का निर्माण कार्य छह माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया था। शुरुआत में सड़क का चौड़ीकरण कराया गया और गिट्टी बिछाई गई, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य अचानक बंद हो गया। तब से सड़क अधूरी पड़ी है और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण के लिए किनारों से मिट्टी खोदकर सड़क में डाल दी, जिससे दोनों ओर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दौरान ये गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं गिट्टी बिछाकर छोड़ी गई सड़क पर धूल, कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। मंगल...