उरई, जुलाई 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह छत से पैर फिसलकर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह ग्राम उदोतपुरा निवासी 42 वर्षीय शिवानी पत्नी सुधीर विश्वकर्मा घर की छत से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गईं। गिरने से उन्हें सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका शिवानी के परिवार में पति सुधीर विश्वकर्मा और 22 वर्षीय...