उरई, जुलाई 9 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा में बुधवार देर शाम बारिश के दौरान छत पर तिरपाल डालते समय पैर फिसलने से गिरी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। अचेत हालत महिला को सीएचसी ले जाया गया था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी रंजना 38 वर्षीय साहब सिंह बुधवार शाम बारिश से बचाव के लिए अपने मकान की छत पर तिरपाल डाल रही थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़ी। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। घर में शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को सीएचसी माधौगढ़ लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृ...