उरई, जुलाई 20 -- Orai News: जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में रविवार रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दी गई तहरीर में हरकौती निवासी कृपाल ने बताया कि गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका में उनके रिश्तेदार के यहां छठी का कार्यक्रम था। परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर वह अकेला था। गर्मी अधिक होने के कारण वह रात में घर के बाहर चारपाई पर सो गया।रात में किसी समय अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सोने -चांदी के गहने व सिक्के समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात निकाल लिए। चोर कान के क...