उरई, अगस्त 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के झंडा चौराहे पर आंधी में क्षतिग्रस्त हुए 70 फीट ऊंचे झंडे के पोल को नगर पालिका ने हटवाकर सोमवार को उसके स्थान पर नया पोल लगवा दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले नए पोल के लगने से नगरवासियों में खुशी है। लोगों का कहना है कि झंडा चौराहा नगर की पहचान से जुड़ा है और यहां लगा तिरंगा लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है।नगर के बाजार बैठगंज में स्थित झंडा चौराहे का करीब छह वर्ष पूर्व तत्कालीन चेयरमैन गिरीश गुप्ता के कार्यकाल में सुंदरीकरण कराया गया था। चौराहे के बीच गोल चक्कर बनाकर करीब सात लाख रुपये की लागत से 70 फीट ऊंचा झंडे का पोल लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता था। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रत...