उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोडर पर लदा काशी ब्रांड का देशी गुटका पकड़ा है। बिना कागजात के लाए जा रहे गुटके को पुलिस ने कब्जे में लेकर जीएसटी विभाग को सूचना दे दी है।नगर के ज्वालागंज में काशी ब्रांड के गुटके का कारोबार चल रहा था। सोमवार सुबह कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि ज्वालागंज में बिना वैध कागजात के अवैध रूप से देशी गुटका लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को टीम के साथ मौके पर भेजा। मौके पर पुलिस को ज्वालागंज में खकसीस निवासी अनिल गुप्ता के गोदाम के बाहर लोडर पर बोरियों में भरा काशी ब्रांड का गुटका मिला, जिसे गोदाम में उतारा जा रहा था। पुलिस ने जब गुटके से संबंधित कागजात मांगे तो कारोबारी मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। चौकी प्रभार...