उरई, जुलाई 30 -- Orai News: जालौन। संवाददाता चेहल्लुम के अवसर पर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद करने की पुरानी परंपरा में बदलाव की मांग उठी है। नगर निवासी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर तीन और चार अगस्त को होने वाले ताजिया जुलूस के दौरान सिर्फ जुलूस मार्ग या संबंधित फीडर की बिजली अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है।अशफाक राईन, निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर ने पत्र में लिखा कि पूर्व वर्षों में चेहल्लुम पर रात और दिन में जुलूस निकलने के दौरान कई घंटों तक पूरे नगर की बिजली बंद कर दी जाती रही है। अभी उमस भरी भीषण गर्मी चल रही है। ऐसे में आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे, मरीज, विद्यार्थी और व्यापारी घंटों बिजली न मिलने से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। घरों...