Orai News: चुर्खी थाने में तैनात हेड मुहर्रिर की बीमारी से मौत
उरई, अगस्त 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता थाना चुर्खी में तैनात हेड मुहर्रिर 116 अरविंद कुमार यादव का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह ग्राम सवलपुर, थाना शिवराजपुर, कानपुर नगर के मूल निवासी थे और 17 जुलाई 2024 से थाना चुर्खी में तैनात थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 19 अगस्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई भेजा गया था, जहां से गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। वह परिवार के साथ पीजीआई लखनऊ में भर्ती थे। 22 अगस्त शाम करीब 6 बजे उनके पुत्र ने उनके निधन की सूचना दी। पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.