उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई। संवाददाता। दयानंद वैदिक कॉलेज उरई के महाराजा छत्रसाल सभागार में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में शानदार प्रदर्शन करते हुए वैष्णवी, संस्कृति और पायल प्रतियोगिता की विजेता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। यहां स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत थीम पर चित्र बनाए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश पांडेय और सह-प्रभारी डॉ. शगुफ्ता मिर्जा रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेंद्र मोहन यादव, डॉ. सुरेंद्र यादव और शुभ प्रिया पाल ने सर्वसम्मति से परिणाम घोषित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की वैष्णवी को प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की संस्कृति दीक्षित को द्वितीय और बीएससी प...