Orai News: चार दिन पहले हुई लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
उरई, जुलाई 11 -- Orai News: उरई, संवाददाता। थाना एट पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने 7 जुलाई की रात हुई लूट का खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि 10 जुलाई को पीड़ित लक्ष्मी नारायण ने शिकायत की थी कि 7 जुलाई की रात कुरकुरू और पचोखरा के बीच चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी, मारपीट कर मोबाइल, बाइक और 8 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 309(4)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देश पर 11 जुलाई को एट पुलिस और स्वाट टीम ने कोंच रोड स्थित अमीटा तिराहे पर चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.