उरई, जुलाई 17 -- Orai News: उरई। संवाददाता मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल और सीएचसी कोंच में ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता जानने को सभी जगह एक साथ मॉक ड्रिल की गई। ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों ने ऑक्सीजन का भंडार सिलेंडर और उनकी क्रियाशीलता परखी।शासन के निर्देशानुसार सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, जिला पुरूष चिकित्सालय उरई एवं सीएचसी कोंच में आक्सीजन प्लांट्स की कियाशीलता एवं प्रबंधन के लिए मॉकड्रिल किये जाने को नोडल अधिकारी नामित किए।राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के लिए नामित नोडल अधिकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ उमेश कुमार एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत निरंजन ने संयुक्त रूप से मेडिकल कॉलेज में स्थापित दोनों आक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण किया।यहां यह भी पढ़ें- Bahraich News: आपातकाली...