उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर में दो माह पहले तेज रफ्तार से बाइक चलाने के दौरान हुई टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कालपी कोतवाली में दर्ज मुकदमे के आरोप के मुताबिक नगर के मोहल्ला रामचबूतरा नई बस्ती निवासी अजय कुमार 42 वर्ष एक जुलाई 2026 को उरई से कालपी लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे सर्विस रोड पर कर्वला दरवाजा और पेट्रोल पंप के बीच विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल के चालक पुनीत श्रीवास्तव व ललाराम द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से बाइक चलाने के कारण टक्कर हो गई। हादसे में अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन जुलाई को अजय कुमार क...