उरई, जुलाई 4 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में निराश्रित एवं घायल गोवंशों के संरक्षण और बेहतर उपचार को लेकर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कान्हा गौशाला सरसोकी का निरीक्षण किया। हाल में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गोवंशों को गौशाला में लाकर उपचार हेतु रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी घायल गोवंशों का हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी पशु चिकित्सकों से ली।जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घायल गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा आवश्यक दवाएं और उपचार समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और जब तक गोवंश स्वस्थ न हो जाएं, उनकी निरंतर निगरानी की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...